अलीगढ़ | हरदुआगंज के बरकातपुर में बंजारा गैंग ने की थी मवेशी लूट, किसान बोले पशु बरामद करे पुलिस

अलीगढ़ | हरदुआगंज के बरकातपुर में बंजारा गैंग ने की थी मवेशी लूट, किसान बोले पशु बरामद करे पुलिस
रिपो० निखिल शर्मा  हरदुआगंज : कस्बा क्षेत्र में गांव बरकातपुर में बीते माह हुई मवेशी लूट की वारदात में बीते 25 दिनों से खाली हाथ रही पुलिस अब फिरोज बंजारा गैंग द्वारा लूट करने का दावा कर रही है।  बता दें कि हरदुआगंज के गांव बरकारपुर में 20 अप्रैल की रात किसान प्रवीन कुमार के घेर में दाखिल हुए डेढ़ दर्जन हथियार बंद बदमाश घेर में सो रहे किसान प्रवीन कुमार को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर तीन भैंस खोलकर मेटाडोर में चढ़ाने के बाद सामने ही जयप्रकाश शर्मा के घेर में घुसे थे, उसी दौरान प्रवीन कुमार के शोर मचाने पर उनका बेटा अंकीत व अन्य ग्रामीणों के आने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे थे, ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर बदमाश गांव वालों पर ईंट पत्थर बरसाते हुए फरार हो गए थे। एसओ रामवकील सिंह का दावा है कि मवेशी लूट की वारदात को नदरई कासगंज के फिरोज बंजारा ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था, फिरोज गैंग को बीते दिनों गांधीपार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आईओ सोहनपाल वर्मा का कहना है कि फिरोज बंजारा अभी दूसरे मामले में जेल में निरुद्ध है, उसे तलब कराकर पूछताछ करने के बाद वारदात की तह तक पहु…