अलीगढ़ | मैक्सफोर्ट अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, 24 घंटे में मरीजों को शिफ्ट करने के निर्देश
अलीगढ़ | मैक्सफोर्ट अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, 24 घंटे में मरीजों को शिफ्ट करने के निर्देश
अलीगढ़ : रामघाट रोड स्थित मैक्सफोर्ट अस्पताल के संचालक इलाज के नाम पर मरीजों से अधिक वसूली करने के मामले में बुरी तरह फंस गए है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। 24 घंटे में अस्पताल से सभी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को 24 घंटे पूरे हो जाएंगे। कोविड के इलाज की अनुमति निरस्त होने के बाद भी मरीजों को भर्ती के आरोप में अलग से नोटिस दिया गया है। तीन दिन में प्रबंधन को जवाब देना है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। अग्रिम आदेशों तक अस्पताल सील रहेगा। मैक्सफोर्ट अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय सीमा देवी के स्वजन ने शुक्रवार को डीएम से शिकायत कर अस्पताल प्रबंधन पर शासन से तय मानकों से अधिक वसूली करने के आरोप लगाए थे। कोरोना नियमों का पालन न करने की भी बात कही थी। डीएम ने एसीएम द्वितीय अंजुम बी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल भेजा। टीम ने जांच की। मरीजों का रिकार्ड देखा। जांच में पता चला कि मरीज से 50 हजार रोज के हिसाब से वसूली हो रही थी, जबकि अधिकतम गंभीर मरीज से 14 हजार रुपये के हिसाब से फीस ली जा सकती है। एसीएम ने तत्काल अपने…