बुलंदशहर । घर से किशोरी का अपहरण कर किया, सामूहिक दुष्कर्म

बुलंदशहर । घर से किशोरी का अपहरण कर किया, सामूहिक दुष्कर्म
रिपो० ललित चौधरी 16 वर्षीय किशोरी का बृहस्पतिवार देर रात कैंटर चालक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। साथ ही आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। देर रात ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। ऊंचागांव। नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार शाम थाने पर तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बृहस्पतिवार रात को घर पर ही सोई हुई थी। देर रात करीब एक बजे आहार थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक जो कैंटर पर चालक है, अपने एक साथी के साथ दीवार कूद का घर में घुस आया। साथ ही आरोपी उनकी पुत्री को अगवा कर अपने साथ ले गए। बताया गया कि आरोपियों ने एक ट्यूबवेल पर ले जाकर उनकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जहां रात्रि गश्त पर निकली पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खड़े कैंटर को देख कर छानबीन की, तो दोनों युवक उक्त किशोरी के साथ …