बुलंदशहर।जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में रास्ते पर नल लगाने से विवाद मे हुई युवक की मौत
बुलंदशहर।जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में रास्ते पर नल लगाने से विवाद मे हुई युवक की मौत
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा में चकरोड पर नल लगाने के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शांतिभंग में मामला निपटना चाहा। अब पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिपो० ललित चौधरी जहांगीराबाद के अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव पूठा निवासी रोशनलाल व विजयपाल सिंह के जमीन के पट्टे आमने-सामने हैं। दोनों के खेत के बीच लगभग आठ फीट चौड़ी एक चकरोड है। चकरोड पर नल लगाए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। गत 28 मई को भी चकरोड पर नल लगवाते समय दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। लेकिन, इसके बाद भी दोनों पक्षों में विवाद नहीं थमा। शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों में नल लगवाने का विवाद फिर से गहरा गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से सावित्री व बबलू घायल हो गए। बबलू के सिर में चोट लगने के कारण उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मां कुंती…