अलीगढ़ | हरदुआगंज के सीएचसी से सुपरवाईजार निजी गाड़ी से ले जा रहीं थी पुष्टाहार, वीडियो हुआ वायरल

अलीगढ़ | हरदुआगंज के सीएचसी से सुपरवाईजार निजी गाड़ी से ले जा रहीं थी पुष्टाहार, वीडियो हुआ वायरल
नौनिहालों को सेहतमंद व शिक्षित बनाना है, इसके लिए सरकार करोड़ों रूपये खर्च करती है, मगर इस पुष्टाहार से बच्चों की बजाय अधिकारियों का पेट भर रहा है रिपो० निखिल शर्मा हरदुआगंज : आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलने वाली योजनाओं का मकसद नौनिहालों को सेहतमंद व शिक्षित बनाना है, इसके लिए सरकार करोड़ों रूपये खर्च करती है, मगर इस पुष्टाहार से बच्चों की बजाय अधिकारियों का पेट भर रहा है, हरदुआगंज के सीएचसी परिसर में स्थित धनीपुर ब्लॉक के सीडीपीओ कार्यालय से निजी गाड़ी में जा रहा पुष्टाहार देखकर तो यही लगता है, इसका वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं,  जानकारी के मुताबिक गुरूवार शाम को इस कार्यालय पर खड़ी दो गाडिय़ों में पुष्टाहार के कार्टून भरे जाने लगे, जिसकी खबर फैली तो जागरूकजन वहां पहुंचे एक गाड़ी निकल चुकी थी, दूसरी स्र्कोपियो गाड़ी निकलने की तैयारी में थी, ये गाड़ी यहां तैनात महिला सुपरवाइजर की थी, वह भी साथ थी, विरोध के चलते सुपरवाइजर को गाड़ी खोलनी पड़ी जिसमें करीब एक दर्जन तेल, घी, व अन्य पुष्टाहार के कार्टून भरे थे, सामान को इस तरह ले जाने के बारे में पूछने पर वह कोई स्पष…