अलीगढ़ | थाना हरदुआगंज अंतर्गत कस्बा जलाली में सांप्रदायिक विवाद, हिंदुवादियों के हल्लाबोल पर दर्ज हुआ मुकदमा

अलीगढ़ | थाना हरदुआगंज अंतर्गत कस्बा जलाली में सांप्रदायिक विवाद, हिंदुवादियों के हल्लाबोल पर दर्ज हुआ मुकदमा
चार दिन तक चौकी से थाने तक चक्कर लगाने के बाद पीडि़त क्षेत्रिय विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह व पूर्व महापौर शकुंतला भारती के पास पहुंचे, उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराने पर शुक्रवार गुडिय़ा का डॉक्टरी परिक्षण कराया गया  रिपो० निखिल शर्मा हरदुआगंज : मिश्रित आबादी वाले कस्बा जलाली में समुदाय विशेष के युवक को फसल में बकरी घुसाने से मना करने पर दंपत्ति को पीटने का मामला सामने आया है, पिटाई से खेत मालिक महिला का सिर फटने के बाद चार दिन तक पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर हिंदुवादियों के रोष व्यक्त करने बाद मुकदमा दर्ज हो सका।   जलाली मोहल्ला मुबारिक निवासी नाहर सिंह कुशवाह ने बताया कि मोहल्ला अमीर में उनका खेत है, खेत में तोरी की फसल बोई हुई है, 31 मई की शाम को वह पत्नी गुडिय़ा के साथ खेत पर गए, वहां देखा कि मोहल्ला अमीर निवासी बिहारी कुरैशी फसल में बकरी चरा रहा था, आरोप है कि पति के विरोध करने व बकरी बाहरी निकालने पर आरोपी ने दंबगई दिखाते हुए अपने भाई इदरीश कुरैशी व सलीम कुरैशी को बुला लिया, जो हाथों में लोहे कि रॉड लेकर हमलावर हो गए, बेटा गोपाल बचाने आया तो उसे भी पीटा गया, पिटाई से गुडिय़…