अलीगढ़ | हरदुआगंज के रहसूपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने गुपचुप किया अंतिम संस्कार, हत्या का आरोप

अलीगढ़ | हरदुआगंज के रहसूपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने गुपचुप किया अंतिम संस्कार, हत्या का आरोप
सोमवार की सुबह रहसूपुर के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि ससुरालजनों ने रात में चंचल 30 वर्ष को मार दिया है, और गुपचुप तरीके से दाहसंस्कार कर रहे हैं रिपो० निखिल शर्मा  हरदुआगंज : थाना क्षेत्र के गांव रहसूपुर में मंगलवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत होने के बाद ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को सूचना दिए बिना आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया, पड़ोसियों से खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  मथुरा के थाना बरसाना अंर्तगत गांव सांखी  निवासी प्रवीनपाल सिंह ने अपनी बेटी चंचल की शादी दस साल पहले हरदुआगंज के गांव रहसूपुर निवासी सौरभ पुत्र प्रेमसिंह के साथ हुई थी। चंचल के चाचा वीरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह रहसूपुर के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि ससुरालजनों ने रात में चंचल 30 वर्ष को मार दिया है, और गुपचुप तरीके से दाहसंस्कार कर रहे हैं, वारदात की सूचना पुलिस को देने के बाद मायके पक्ष के लोग रहसूपुर के निकल लिए, सूचना पर पुलिस के गांव पहुंचने से पहले चंचल का दाहसंस्कार कर फरार हो चुके थे।  दहेज की प्रताडऩा झेल रही थी चंच…