26 जुलाई को मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस ।

26 जुलाई को मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस ।
ब्यूरो ललित चौधरी 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। इस दिन को हर वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। करीब दो महीने तक चला कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी का ऐसा उदाहरण है जिस पर हर देशवासी को गर्व होना चाहिए। करीब 18 हजार फीट की ऊँचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में देश ने लगभग 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया था वहीं 1300 से ज्यादा घायल हुए थे। युद्ध में 2700 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 240 पाकिस्तानी सैनिक जंग छोड़ के भाग गए।  3 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 के बीच हुई घटनाओं के बारे में :- 3 मई से 25 मई तक भारतीय सेना ने कारगिल में घुसपैठ होने का पता लगाया और पहले से अधिक सेना तैनात की उसके बाद 26 जुलाई को वायुसेना ने घुसपैठियों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए। 27 मई से 28 मई तक भारतीय वायु सेना ने लड़ाकू विमान मिग-27 और मिग-29 का इस्तमाल किया था जिसमें मिग-27 लड़ाकू विमान का इंजन फेल होने के कारण, इंजेक्ट हुए फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के नचिकेता को दुश्मनों ने बंधक बना लिया था।  31 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के साथ युद्ध जै…