बुलंदशहर।बारातियों से दबंगो ने मारपीट कर गाड़ियां भी की क्षतिग्रस्त

बुलंदशहर।बारातियों से दबंगो ने मारपीट कर गाड़ियां भी की क्षतिग्रस्त
रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर : अगौता थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर बागवाला के पास गुलावठी रोड़ पर कुछ गांव के ही दबंगो ने बागवाला में आई बारात के लोगों से जमकर मारपीट करने व बारातियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।  जानकारी के अनुसार बुलन्दशहर के ही ग्राम ततारपुर से अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला में बारात आई थी तभी बारात में शामिल गाड़ियां द्वारा साइड न देने पर आसपास के कुछ लड़कों ने बारातियों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी जिसमें आधा दर्जन लोगों को मामूली चोट आई है वही गाड़ियों के शीशे तोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया है।  मामले की सूचना पा कर अगौता थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे है ।