बुलंदशहर।उद्योग व्यापार मण्डल की टीम ने महंगाई के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
बुलंदशहर।उद्योग व्यापार मण्डल की टीम ने महंगाई के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : नगर के संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल की टीम ने भेजा मुख्यमंत्री के नाम पत्र कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पाया गया है उसकी प्रशंसा अभी हाल में ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा वाराणसी में की गई आपके कार्य कुशलता को देश ही नहीं विश्व ने भी स्वीकार किया है जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश में कोरोना काबू में है और 53 से अधिक जिले इस महामारी से मुक्त हो चुके है और शेष जनपद में भी कोरोना संक्रमित की संख्या एक अक्षर में है आपने तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार समय समय पर लॉक डाउन में ढील देते हुए, बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की जिसके परिणाम स्वरुप छोटे तबके के लोगों को भी रोजगार मिल सका है इसी सन्दर्भ में प्रदेश के 50 लाख से अधिक व्यापारी आपसे अनुरोध करते है। कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रदेश में शनिवार एवं रविवार के लॉक डाउन को हटा दिया जाए शनिवार एवं रविवार को बाजार बन्द होने का सबसे ज्यादा फायदा ई-कॉमर्स कंपनियों को हो रहा है क्योंकि शनिवार एवं रविवार को सरकारी एवं निजी बहुत से कार्यालयों में छुट्टी होती है और इन दोनों दिन बाजा…