एपीजे अब्दुल कलाम पुण्यतिथि: आखिर आईआईएम शिलांग में उस दिन क्या हुआ था जानिए
एपीजे अब्दुल कलाम पुण्यतिथि: आखिर आईआईएम शिलांग में उस दिन क्या हुआ था जानिए ब्यूरो ललित चौधरी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम् (तमिलनाडु) में हुआ था. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था। कलाम अपने परिवार में सबके लाड़ले थे, लेकिन उनका परिवार छोटी-बड़ी मुश्किलों से हमेशा ही जूझता रहता था. जिस कारण उन्हें बचपन में ही अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होने लगा था. उस वक्त उनके घर में बिजली नहीं थी जिस कारण वे दीपक जलाकर उसकी रोशनी में पढ़ाई किया करतेथे। मदरसे में पढ़ने के बाद कलाम सुबह रामेश्वरम् की सड़कों पर अखबार बेचने का काम भी किया करते थे. बचपन में ही आत्मनिर्भर बनने की तरफ उनका यह पहला कदम रहा। कलाम जब मात्र 19 वर्ष के थे, तब द्वितीय विश्वयुद्ध की विभीषिका को भी उन्होंने महसूस किया. इन परिस्थितियों में आवश्यक वस्तुओं का अभाव हो गया था. ऐेसे में कलाम ने अपने अध्यापक सुब्रह्मण्यम अय्यर से मिली प्रेरणानुसार एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में जाने का फैसला किया और यहां से इंजीनियरिंग में अध्ययन किया। साल 1962 में कलाम पहली बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) पहुंचे थे. यहां प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में उन्हो…