अलीगढ़: रंजिश में किशोर की अगवाकर हत्या, फिर मांगी फिरौती, तीन गिरफ्तार
अलीगढ़: रंजिश में किशोर की अगवाकर हत्या, फिर मांगी फिरौती, तीन गिरफ्तार डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के लच्छिमपुर से एक पखवाड़ा पहले पड़ोसियों ने रंजिशन एक किशोर को अगवा कर उसकी हत्या कर दी और लाश बोरे में बंद कर नाले में फेंक दी। अब एक पखवाड़े बाद बुधवार दोपहर किशोर के परिवार से फोन पर 10 लाख फिरौती मांगी गई। अब तक बालक की तलाश में जुटा परिवार फिरौती की कॉल आने पर घबरा गया और पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने चंद घंटों में घटना से पर्दा उठाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बालक की लाश भी बरामद कर ली है। देर रात पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी थी। घटनाक्रम के अनुसार लच्छिमपुर बैंक कालोनी में रहने वाले किशन सिंह लोधी घर में ही भट्ठी चलाते हैं और मजदूरी पर मूर्तियों की ढलाई का काम करते हैं। किशन व उनका भाई पुष्पेंद्र आदि संयुक्त रूप से रहते हैं। किशन सिंह के दो बेटे, एक बेटी में सबसे बड़ा रितिक (16) सारसौल के एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं का छात्र था। उसे 15 जुलाई की दोपहर पिता ने मोबाइल चलाने पर डांट दिया था। इसके बाद से वह मोबाइल घर पर ही छोड़कर लापता हो गया था। हालांकि परिवार ने यही समझा कि वह नाराज होकर कहीं चला गया है। म…