हरदुआगंज के गांव बड़ागांव उखलाना में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हरदुआगंज के गांव बड़ागांव उखलाना में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
डेस्क समाचार दर्पण लाइव हरदुआगंज : थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। मामले की सूचना पर मृतका के घरवालों ने पुलिस को हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने की शिकायत की है। बड़ा गांव निवासी कुलदीप पुत्र लाल सिंह की शादी 2014 में पूनम पुत्री रघुवीर निवासी गढ़ी बलना थाना हाथरस के साथ हुई थी। मृतका के पिता रघुवीर सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में पति कुलदीप, सास ससुर व अन्य दो को आरोपित ठहराते हुए दहेज के लिए अक्सर मारपीट करने व उलाहना देने का आरोप लगाया है। साथ ही दहेज की मांग पूरी ना होने पर हत्या कर शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। एसओ रामवकील सिंह का कहना है मृतका के पिता ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।