अलीगढ़ | हरदुआगंज के अलहदादपुर पार्क में फोटो शूट कर रहे युवकों से कैमरा व नगदी लूटी, चौकी में फैसला कराकर छोड़ दिया आरोपी
अलीगढ़ | हरदुआगंज के अलहदादपुर पार्क में फोटो शूट कर रहे युवकों से कैमरा व नगदी लूटी, चौकी में फैसला कराकर छोड़ दिया आरोपी चार दिन पूर्व गांव बरौठा में मिष्ठान की दुकान में हुई चोरी के मामले में जहां पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज नहीं किया मगर पीड़ित की सुरागरसी पर एक युवक के हिरासत में लिया, उसी युवक को चोर होने का दावा कर रहे पीड़ित की पुलिस से झड़प भी हुई डेस्क समाचार दर्पण लाइव हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर के पार्क फोटो शूट करने गए जलाली के युवक शनिवार शाम लुटेरों का निशाना बने, बदमाश तमंचे के बल पर युवकों से मारपीट कर कैमरा, मोबाइल तथा नगदी लूट ले गये थे, वहीं पीडि़तों द्वारा पहचान करने पर एक आरोपित को हिरासत में लेकर लूटा हुआ माल बरामद करते हुए उसे चौकी से ही छोड़ दिया, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के मुताबिक जलाली निवासी तकी मुहम्मद पुत्र अफसर खां साथी सादिक व असगर के साथ शनिवार शाम को फोटो शूट करने शेखाझील पहुंचे थे, जहां झील बंद होने पर अलहदादपुर गांव के पास पार्क में पहुंच गए, पीडि़तों के मुताबिक वहां पांच युवक आ गए और हमलावर होते हुऐ मारपीट कर डीएसएलआर कैमरा, एक हजार नगदी व मोबाइल लूटकर अलहदादपुर गांव की ओर भाग गये। पीडित युवकों ने डायल-112 पर लूट की सूचना देते हुए चौकी तह…