अलीगढ़ | हरदुआगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी का आरोपी किया गिरफ्तार
अलीगढ़ | हरदुआगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी का आरोपी किया गिरफ्तार डेस्क समाचार दर्पण लाइव हरदुआगंज : थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से एक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के आरोपी को गिरफ्तार किया है इस मामले में तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसओ रामवकील सिंह के मुताबिक हरदुआगंज के गांव नारौली निवासी राजवीर सिंह ने 16 दिसंबर 2020 को थाना हरदुआगंज में अपने भाई यादराम व कस्तूरी देवी, डोरीलाल व रूमसिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि गांव में उसका खेत है। आरोपियों द्वारा खेत को मकान दिखाते हुए विक्रय के फर्जी दस्तावेज बनाकर खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। सात महीने बाद जाकर पुलिस ने यादराम पुत्र बहोरी सिंह को गिरफ्तार किया है।