अलीगढ़ : गोधा में पुलिस व प्रधानपति ने गोवंश के अंतिम संस्‍कार से कर दिया इनकार, हिंदूवादी संगठनों में रोष

अलीगढ़ : गोधा में पुलिस व प्रधानपति ने गोवंश के अंतिम संस्‍कार से कर दिया इनकार, हिंदूवादी संगठनों में रोष
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : शासन ने गोवंश की देख -रेख की जिम्मेदारी भले ही ग्राम प्रधान एवं पुलिस प्रशासन को दे रखी हो लेकिन तालिबनगर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से मृत पड़े गोवंश को देख नहीं लगता की शासन के आदेश का पालन किया जा रहा हो। मृत गोवंश की जानकारी मिलने पर हिन्दू वादियों ने मौके पर पहुंच कर ग्राम प्रधान से लेकर गौधा चौकी इंचार्ज से गोवंश को दफनवाने की बात कहीं, लेकिन हिन्दू वादियों के अनुसार दोनों ने ही अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया। इस बात से आक्रोशित हिन्दू वादियों ने जमकर हंगामा काटा। हांलाकि उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गोवंश को दफनवा दिया गया। प्रधानपति पर गोवंश के अंतिम संस्‍कार कराने से मना करने का आरोप प्रखंड सह संयोजक राजेश चैहान द्वारा धर्मेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान पति को मृत गोवंश की सूचना दी गई लेकिन उन्होंने गोवंश का अंतिम संस्कार कराने से साफ इनकार कर दिया कहा हम इसमें आपका कोई सहयोग नहीं कर सकते हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरुण तोमर ने गोधा थाने को सूचना दी। उन्होंने भी गो वंश का अंतिम संस्कार कराने से इंकार कर दिया। उसके बाद विभ…