अलीगढ़ : फौजी को 40 लाख का चूना लगाया, शातिरों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
अलीगढ़ : फौजी को 40 लाख का चूना लगाया, शातिरों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : खैर क्षेत्र में लोगों को जमीन दिलाने के बदले धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लेने वाला एक गिरोह सक्रिय है। शातिरों ने एक फौजी को जमीन दिलाने के बदले 40 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरोह से जुड़े सदस्यों की तलाश में जुटी है। यह है मामला क्षेत्र के गांव बिसारा निवासी मीरा देवी पत्नी गिरीश कुमार ने पिछले दिनों धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पति आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद कुछ कारोबार करने के इरादे से जमीन खरीदने मन बनाया था। इस मामले में चचेरे भाई ओमवीर की मदद ली। ओमवीर ने लोधा के ल्हौसरा निवासी कपिल, खैर के बिरौला गांव के जितेंद्र कुमार व कस्बा खैर निवासी सुमित से मिलवाया। आरोप है कि तीनों ने षडयंत्र के तहत हवलदार के पिता व अन्य स्वजन को जट्टारी रोड पर पांच बीघा जमीन के बारे में बताया और जगह पसंद कराकर उसका 40 लाख रुपये में सौदा करा दिया। तय समय पर नौ जून को गणेश कुमार नामक फर्जी जमीन मालिक दर्शाकर खैर तहसील में बैनामा करा दिया। इसमें फर्जी दस्तावेजों का भी प्रयोग किया गया। बैंक के चेक से …