बुलंदशहर: प्रेम-प्रसंग में मां-बेटे की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

बुलंदशहर: प्रेम-प्रसंग में मां-बेटे की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
रिपो० ललित चौधरी खुर्जा नगर: खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर में प्रेम-प्रसंग में मां-बेटे की हत्या का मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी रेशमपाल पुत्र तेज सिंह निवासी मोहल्ला मुरारीनगर थाना खुर्जा नगर जिला बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है। फ्लैश बैक:- थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव रनायच निवासी रश्मि (40) पत्नी जसवंत अपने मानसिक रूप से दिव्यांग 22 वर्षीय बेटे विनोद के साथ पिछले पांच साल से किला रोड मुरारी नगर स्थित मकान में रह रही थी। रश्मि का नगर के ही एक व्यक्ति से काफी मेलजोल था। वह भी साथ में ही अक्सर उसी मकान में रहता था। दुर्गंध उठने से लगी हत्या की खबर पड़ोसियों के मुताबिक, दिनों से मकान के बाहर ताला लटका था। शाम को खेलने के दौरान बच्चों ने मकान की खिड़की खोल दी। उसके बाद से मकान के अंदर से तेज दुर्गंध आनी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो महिला के पैर का हिस्सा दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी।  पति ने प्रेमी पर लगाया था हत्या का आरोप सूचना पर महिला का पति जसवंत भी पहुंच गया था पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला के प्रेम…