बुलंदशहर | दबंगों ने महिला को बेहरमी से पीटा

बुलंदशहर | दबंगों ने महिला को बेहरमी से पीटा
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर : सिकंदराबाद में चोला के गांव फिरोजपुर में दबंगो ने पहले नाली निर्माण रोक दिया। विरोध पर घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। बचाव को आए पड़ोसियों पर राइफल तान दी। एसएसपी के आदेश पर चौकी पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। गांव फिरोजपुर निवासी अमरपाल पुत्र भगवान सहाय ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। उनके घर के आगे चले रहे नाली निर्माण को निशांत, हरपाल आदि ने विरोध कर रोक दिया। नाली निर्माण रोकने का उसकी मां संतो देवी ने विरोध किया तो वह अपने तीन और साथियों के साथ डंडे व हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। जहां उन्होंने ने संतो देवी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वह बचाने पहुंचा तो आरोपितों ने उस पर भी हमला कर दिया। कुछ अन्य ग्रामीण बचाने पहुंचे तो दबंगो ने उनपर लाइसेंसी राइफल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। आरोपित घायल महिला को नाली बनवाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जिसके बाद पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी थी। पुलिस ने घायलों को उपचार को भेजा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। जिस पर पीड़ित से एसएसपी को शिकाय…