योगी सरकार का बड़ा फैसला, कृष्ण जन्माष्टमी पर नाइट कर्फ्यू में छूट
योगी सरकार का बड़ा फैसला, कृष्ण जन्माष्टमी पर नाइट कर्फ्यू में छूट ब्यूरो ललित चौधरी आदेश के मुताबिक, कृष्ण जन्माष्टमी के चलते सोमवार को रात 10:00 बजे से मंगलवार सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू में छूट रहेगी. हालांकि, कृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। कृष्ण जन्माष्टमी पर नाइट कर्फ्यू में छूट पुलिस लाइन में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाने के निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी को देखते हुए रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू है, लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर इसमें एक दिन के लिए छूट दी गई है। मंगलवार से नाइट कर्फ्यू फिर से लागू हो जाएगा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सरकार की ओर से यह आदेश जारी किया है। पुलिस लाइन में भव्य रूप से मनाई जाए जन्माष्टमी साथ ही अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिया है कि सभी जिलों की पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी भव्य रूप से मनाई जाए। आदेश में कहा गया है कि पुलिस लाइन और सभी जेलों में भारतीय परंपरा के मुताबिक भव्य रूप से जन्माष्टमी मनाई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि इन कार्यक्रमों में कोरोना प्रोटोकॉल का पाल…