बुलंदशहर। जनता के लिए नहीं पूजी पतियों के लिए बनी है भाजपा सरकार : रेखा शर्मा
बुलंदशहर। जनता के लिए नहीं पूजी पतियों के लिए बनी है भाजपा सरकार : रेखा शर्मा रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जय भारत महा सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन कांग्रेस कि कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चादौक में प्रभात फेरी निकाली। जिसमें गांव के सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया उसके पश्चात स्वर्गीय राजीव गांधी, की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मना रहे हैं राजीव गांधी ने ही पंचायती राज ला कर ग्राम सभाओं का उद्धार किया 18 साल के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया और कंप्यूटर क्रांति ला कर नौजवानों को रोजगार देने का काम किया राजीव गांधी, हमेशा किसान मजदूर गरीबों के लिए योजनाएं लाते थे और उनकी हर पल फिक्र करते थे। भाजपा सरकार है जनता के प्रति कोई हमदर्दी नहीं रखते अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए भाजपा सरकार चली है जब से भाजपा की सरकार आई है गन्ने पर एक भी रुपया नहीं बढ़ाया गया है और बिजली के बिल बढ़ा कर तीगने कर दिए गए है अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा…