बुलंदशहर। चोला चौकी को मिला नए थाने का दर्जा, एडीजी राजीव कुमार सभरवाल ने किया उद्घाटन

बुलंदशहर। चोला चौकी को मिला नए थाने का दर्जा, एडीजी राजीव कुमार सभरवाल ने किया उद्घाटन
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। काफी प्रयासों के बाद आखिर शासन के निर्देशों पर चोला चौकी को जनपद के नए थाने का दर्जा मिल गया। एडीजी राजीव कुमार सभरवाल ने विधिवत थाने के नए परिसर का उद्घाटन करते हुए कहा कि अपराध को रोकने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में जनपद पुलिस सख्ती से जुटी है। नए थाने से क्षेत्र में जहां अपराधों पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा, वहीं आसपास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो सकेगी। जनपद में एक ओर थाने की सौगात पूरी हुई। शासन के निर्देश पर चोला चौकी को नए थाने का दर्जा मिला था। सोमवार को चोला थाने का मुख्य अतिथि एडीजी राजीव कुमार सभरवाल ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि आइजी प्रवीण कुमार ने परिसर में छायादार व फलदार पौधे रोपे और परिसर में चल रहे निर्माण व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आइजी प्रवीण कुमार ने निर्देश दिया कि गांवों में छोटे-छोटे विवाद भी कभी बड़ा रूप ले लेते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में लापरवाही न बरती जाए। थाना स्तर नहीं बल्कि जनपद स्तरीय अधिकारी भी इसको लेकर सचेत रहे। उन्होंने चौकी पर पूर्व में जितने भी पुराने वाहन खड़े हैं, उनका निस…