बुलंदशहर। पिता दानिश ने की थी मासूम की गला दबाकर हत्या
बुलंदशहर। पिता दानिश ने की थी मासूम की गला दबाकर हत्या ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर : स्याना क्षेत्र के गांव में 6-7 माह के मासूम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पिता दानिश को गिरफ्तार किया है। दानिश ने मासूम का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया, और घिनौने कृत्य का इल्जाम अपनी पत्नी पर डालते हुए थाने में सूचना दी थी। आपको बता दें कि स्याना क्षेत्र के मोहल्ला नंदपुरी निवासी दानिश ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी सायबा ने ही बच्चे की मृत्यु की मृत्यु की है और वह जब घर पर गया तो उसका सात महीने का बेटा अयान घर में चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला, बच्चे को मृत अवस्था में देखकर परिवार वालों में हड़कम्प मच गया और जब मैने अपनी पत्नी सायबा को घर के अंदर तलाशना शुरू किया तो मेरी पत्नी मौके पर नही मिली, तब मझे अपनी ही पत्नी पर शक हुआ, और वो अपने प्रेमी शरताज के साथ फरार हो गई है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची गई और सात महीने के मासूम बच्चे अयान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जब पुलिस ने सायबा को पुलिस टीम लगाकर बरामद किया तो वहां पर पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया पर्दाफाश…