बुलंदशहर।शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो चारपाई से बांधकर पत्नी को पीटा

बुलंदशहर।शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो चारपाई से बांधकर पत्नी को पीटा
ब्यूरो ललित चौधरी एक महिला को चारपाई पर लिटा कर उसके हाथ-पैर बांध कर मारपीट और चारपाई समेत उठाकर खेत की ओर घसीटते हुए लेे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई, महिला के तहरीर पर 8 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। अहमदगढ़। असरौली गांव में महिला ने अपने पति व उसके साथियों को शराब पीने से मना कर रुपये नहीं दिए तो पति और उसके साथियों ने उसे चारपाई से बांधकर जमकर पीटा। घटना दस दिन पुरानी बताई जा रही है। किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में महिला ने पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रारंभिक जांच में महिला को मानसिक रूप से दिव्यांग बता रही है। असरौली निवासी ललिता देवी ने थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब के नशे में पीड़िता के साथ गालीगलौज कर उसकी पिटाई करता है। आरोप है कि गत 21 अगस्त की दोपहर करीब 2 …