बुलंदशहर। मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर, 5 मोटर साइकिल व अन्य सामान बरामद
बुलंदशहर। मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर, 5 मोटर साइकिल व अन्य सामान बरामद ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर :अहमदगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में दो शातिर चोरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस चाकू व मोटर साइकिल और अन्य सामानों की बरामद की है। थाना अहमदगढ़ प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार शर्मा और उप निरीक्षक सतीश चन्द्र के मुताबिक वह अपनी टीम के साथ संधिग्ध वाहनों/वक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आजाद भुरा के मकान के पास सरकारी ट्यूबेल के पास कुछ बदमाश मोटर साइकिल चोरी करके लाए हैं और चुराई गई मोटरसाइकिल से पार्ट्स को बदल रहे हैं, उसके बाद पुलिस तत्काल रुप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंच गई और चोरों की घेराबंदी कर ली। चोरों ने पुलिस के घेराबंदी करने पर अपने आप को घिरते हुए देखकर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए दोनों शातिर चोरों को धर दबोचा। जिसमें तीसरा शातिर चोर रात्रि का फायदा उठाते हुए दीवार को फांद कर भाग निकला। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम भुरा पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम भैलई थाना अहमदगढ़ औ…