बुलंदशहर। संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के प्रधान कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ

बुलंदशहर। संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के प्रधान कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ
रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर : 75 वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के प्रधान कार्यालय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज जिंदल, व मुख्य अतिथि डॉ राहुल गुप्ता विशिष्ट अतिथि मेजर सिंह विर्क के साथ विकास अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष में सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा आजादी की लड़ाई में शहीद सभी बलिदानियों को याद किया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए मुख्य अतिथि डॉ राहुल गुप्ता, ने भी सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि राष्ट्र के निर्माण में पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से सकारात्मक कार्य करें उपस्थित विशिष्ट अतिथि मेजर सिंह विर्क, ने कहा कि हजारों लोग के बलिदान से आजादी हमे मिली है इसकी कद्र करे सभी लोग राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करे।  ध्वजारोहण कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल, असीम विनोद, चन्द्र कान्त सिंघल, प्रफुल्ल चन्द्र, मनमोहन गुप्ता, तरुण मित्तल, सरदार त्रिलोचन सिंह, शोभित कंसल, दिनेश पंडित, नवनीत जिंदल, योगेश वर्मा, शैलेन्द्र कोहली, सचिन सिंघल, महावीर सिंघल आदि …