बुलंदशहर। नगदी और 5 लाख के जेवर की लूट का पर्दाफाश, घर में काम करने वाली आया सहित पांच गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगदी और 5 लाख के जेवर की लूट का पर्दाफाश, घर में काम करने वाली आया सहित पांच गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर : नरोरा कस्बा के मोहल्ला गंगाधाम सत्यपुरी में हुई साढ़े पाँच लाख की लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने घर में काम करने वाली आया सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मोहल्ला गंगाधाम सत्यपुरी में भगवान देवी 75 वर्ष व उनका दिव्यांग बेटा रविंद्र 55 वर्ष दोनों रहते हैं। जिनके यहां काम काज करने के लिए सुमन नाम की महिला लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार कि सुबह नगमा ने गेट खुलवाया और फोन कर अपने अन्य तीन साथियों को बुला लिया जिन्होंने मां और बेटे को मारपीट करते हुए बंधक बना लिया, जिसके बाद 50 हजार की नकदी व 5 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी की जांच कर गाड़ी का नंबर को निकाला जिसमें एसपीआरए हरेंद्र कुमार और सुश्री वंदना शर्मा क्षेत्राधिकारी डिबाई ने अपनी अपनी टीमों के साथ गाड़ी की जानकारी लेते हुए वह दिल्ली पुलिस की सहायता से गाड़ी सहित लूट में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों लोगों की निशानदेही पर नगमा को गिरफ्तार कर 50 हजार रूपए और आभूषणों की बरामदगी के साथ चारों लोग राजकीन,अरीब, साबिर और नगमा से पूछताछ करने प…