बुलंदशहर में ग्रामीणों ने लगाया जहरीली शराब से 3 की मौत का आरोप, शराब की दुकान सील

बुलंदशहर में ग्रामीणों ने लगाया जहरीली शराब से 3 की मौत का आरोप, शराब की दुकान सील
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव ओलढा में पिछले 4 दिन में 3 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने की वजह से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का दावा है कि गांव में जहरीली शराब की बिक्री हो रही है और कुछ ग्रामीणों द्वारा उक्त जहरीली शराब पीने की वजह से ही उनकी मौत हुई है. घटना से पुलिस और प्रशासन भी एक्शन में आ गया हैं। मृतक के परिजनों की मांग, सरकार दे आर्थिक सहायता डीएम और एसएसपी सहित तमाम अधिकारियों ने बीते दिन गांव में जाकर हालत जाने. जिस शराब ठेके से शराब बेचने का मामला बताया जा रहा था, उसको सील किया गया है. सरकारी ठेके से शराब के सैंपल लिए गए हैं. ग्रामीणों और मृतक परिजनों की मांग है कि मृतकों को आर्थिक सहायता प्रशासन या शासन स्तर पर दी जाए. वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों पर गंभीरता से जांच की जा रही है. शराब सैंपल की जांच करवा रही पुलिस बुलंदशहर के जिला प्रशासन अधिकारी और एसएसपी गुलावठी थाना क्षेत्र के ओलढा गांव में पहुंचे, जहां ये जानने का प्रयास किया गया कि गांव में कितनी मौतें शराब से हुई हैं. प्रशासन को जैसे ही य…