अलीगढ़। युवाओं को जोड़कर मार्गदर्शता करते हुए 2022 में सपा सरकार बनायेंगें: अनीस राजा

अलीगढ़। युवाओं को जोड़कर मार्गदर्शता करते हुए 2022 में सपा सरकार बनायेंगें: अनीस राजा
रिपो० सुबेश शर्मा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के अलीगढ़ आगमन पर यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में मडराक टोल प्लाजा पर सैकड़ों गाड़ियों के साथ यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की जिला-महानगर की समीक्षा करने आये मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने ख्वाजा गार्डन पर यूथ बिग्रेड के जिला- महानगर, विधानसभा, ब्लॉक, नगर के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यूथ की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। यूथ के प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ पर मजबूती से काम करते हुए बूथ को जितना होगा। सिविल लाइंस स्थित ख्वाजा गार्डन में सुबह से ही हजारों की संख्या युवा इकट्ठा होना शुरू हो गए। ऐतिहासिक भीड़ को देखकर प्रदेश अध्यक्ष भी गदगद दिखे। उन्होंने यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा और महानगर अध्यक्ष इसरार सोलंकी की तारीफ की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने की, बैठक का संचालन समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने किया।  यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने चांदी का मुकुट पह…