एक नजर अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर , क्यों और कब मनाया जाता है
एक नजर अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर , क्यों और कब मनाया जाता है ब्यूरो ललित चौधरी International Youth Day 2021: दुनिया में हर साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है, ताकि युवाओं की आवाज और उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को हर किसी तक पहुंचाई जा सके। इसके अलावे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस उपाय किए जा सके। किसी भी देश की प्रगति में युवा की भागीदारी सबसे अहम होती है। जिस देश की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा युवा हो तो फिर उस देश को तरक्की करने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने से नही रोका जा सकता है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन के साथ-साथ बेहतर शिक्षा मिले। इसलिए जरूरी है कि युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें मौका देने के लिए अवसर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और आविष्कारों को देश-दुनिया तक पहुंचाई जाए। इसी उद्देश्य के साथ देश-दुनिया में हर साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अतंर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब से और क्यों मनाया जाता हैं :- आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर 1999 को फैसला किया था कि हर साल 12 अगस्त को अतंर्राष्ट्रीय यु…