वृद्ध महिला की हत्या, बक्से में मिला शव डेस्क समाचार दर्पण लाइव हाथरस: सहपऊ से पिछले तीन दिन से लापता वृद्ध महिला का शव गुरुवार सुबह उसके घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लोहे के बक्से के अंदर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। महिला की हत्या कर शव को बक्से में छिपाकर हत्यारोपित फरार हो गए। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए नमूने लिए। गांव नगला प्राण निवासी 65 वर्षीय महिला कमलेश देवी निवासी कलकत्ता,थाना खडगपुर, गांव जितरामपुर घर में अकेली रहती थी। पति अतर सिंह तहसील में तैनात थे,जिनकी करीब डे़ढ साल पूर्व मौत हो गई। बच्चे न होने पर पति ने महिला की छोटी बहन विमला देवी से भी अतर सिंह ने शादी कर ली थी। लेकिन विमला देवी के भी कोई संतान नहीं हुई। अतर सिंह की मौत हो जाने के बाद विमला देवी ने मढ़ाका के व्यक्ति से शादी कर ली। मंगलवार दोपहर को कमलेश देवी अचानक लापता हो गई। गुरुवार को सुबह उनकी बहन विमला देवी अपनी बहन के घर पहुंची। जब वो घर पर नहीं मिली तो दूसरी मंजिल में बने कमरे में उन्हें देखने के लिए गई। कमरे में खून से लथपथ डंडा और खून की छीटे देखकर अनहोनी होने की आशंका हुई। विमला देवी ने लोहे के बक्…