अलीगढ़ के हरदुआगंज में युवक ने व क्वार्सी में महिला समेत तीन ने कर ली खुदकुशी
अलीगढ़ के हरदुआगंज में युवक ने व क्वार्सी में महिला समेत तीन ने कर ली खुदकुशी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ जिले के थाना हरदुआगंज के गांव रहसूपुर में मजदूर ने व क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ व किशनपुर इलाके में एक महिला व पुरुष ने घरेलू कलह को लेकर खुदकुशी कर ली । थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव रहसूपुर में एक मजदूर ने शनिवार रात घरेलू कलह में गांव के बाहर बाग में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जरा से बात पर की खुदकुशी गांव रहसूपुर निवासी 30 वर्षीय मुन्नालाल पुत्र राजाराम मजदूरी करते थे। शनिवार को किसी बात को लेकर उनकी स्वजन से कुछ कहासुनी हो गई। देर रात वे घर से निकल गए और गांव से बाहर आम के बाग में फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह घूमने निकले ग्रामीणों की नजर पड़ी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्वजन आ गए। छोटे भाई राजू के अनुसार मुन्नालाल आठ भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। उधर क्वारसी क्षेत्र के जीवनगढ़ गली नंबर तीन निवासी पप्पू की 24 वर्षीय पत्नी नसरीन ने घरेलू कलह में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है । नसरीन दो बच्चों की मां थी। इलाके के ही मंजूरगढ़ी निवासी पिता अजहरुद्दीन ने ब…