अलीगढ़ | मानसिक रोग से ग्रस्त युवक ने खंडित की थी मंदिर की मूर्तियां, जानिए पूरा मामला
अलीगढ़ | मानसिक रोग से ग्रस्त युवक ने खंडित की थी मंदिर की मूर्तियां, जानिए पूरा मामला डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : शहर के शीशियापाड़ा से लेकर हाथरस अड्डे तक शनिवार तड़के एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपित ने दो मंदिरों में रखीं मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। कुछ कारों के शीशे भी तोड़ डाले। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार सुबह शीशियापाड़ा में हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। दोपहर में मंदिरों में नई मूर्तियां भी लगा दी गईं। इधर, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने देरशाम युवक को तलाश लिया। पुलिस के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। शोशियापाड़ा इलाके में है मां काली व दुर्गा का मंदिर गांधीपार्क पुलिस चौकी के पास शीशियापाड़ा इलाके में मां काली व दुर्गा का मंदिर बना हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार तड़के 3:28 बजे एक युवक मंदिर में घुसता दिख रहा है। आरोपित एक मिनट के अंदर दोनों मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करके बाहर निकल गया। पुलिस के मुताबिक, यहां से निकलकर युवक करीब दो सौ मीटर दूर कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के दुबे के पड़ाव तिराहे के पास स्थित मंदिर में घुसा। यहां शनिदेव की मूर्ति खंडित कर दी। युवक यहीं नहीं रुका, करीब तीन सौ मीटर दूर …