दुकान पर पहुंचकर महिलाएं मारने लगीं डंडे, फिर बुरी तरह प‍िटीं, क्या है वायरल वीडियो की कहानी

दुकान पर पहुंचकर महिलाएं मारने लगीं डंडे, फिर बुरी तरह प‍िटीं, क्या है वायरल वीडियो की कहानी
डेस्क समाचार दर्पण लाइव एक महिला अपनी एक सहेली के साथ बीजेपी पार्षद की दुकान पहुंच गई और गुस्से में महिला ने नेता को डंडा मार दिया जिसके बाद बीजेपी नेता और उसके एक साथी ने दोनों महिलाओं को जमकर पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस हाईवोल्टेज ड्रामे के पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है। छत्तीसगढ़ का वीडियो इनदिनों जमकर वायरल हो रहे हैं.  इस वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि एक महिला को आरोपी बीजेपी नेता बालों से घसीट कर बुरी तरह पीट रहा है.  दरअसल, बलौदाबाजार के सिमगा में बीजेपी नेता ने अपने ही दोस्त की पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दे दिया. बीजेपी पार्षद ने वाहियात बातें कही और महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया. इससे गुस्साई महिला ने बीजेपी पार्षद को चप्पलों से पीट दिया. पार्षद की चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इसके बाद भी बीजेपी नेता की बेशर्मी नहीं रुकी और वह फिर से अपने दोस्त की पत्नी के पीछे पड़ गया और मैसेज भेजने लगा. इससे नाराज होकर महिला अपनी सहेली को लेकर बीजेपी नेता की दुकान पहुंच गई. इसके बाद दुकान पर मौजूद बीजेपी नेता के साथियों और …