अलीगढ़ः शहर में नहीं घुसेंगे देहात से आने वाले ऑटो-टेंपो
अलीगढ़ः शहर में नहीं घुसेंगे देहात से आने वाले ऑटो-टेंपो डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : अक्सर जाम से जूझते रहने वाले चौराहों और शहर के प्रमुख मार्गों को राहत मिलने के आसार हैं। शहर में वाहनों का बोझ कम करने के लिए यातायात पुलिस ने तय किया है कि अब देहात से आने वाले ऑटो-टेंपो को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए सभी मार्गों पर स्टॉपेज निर्धारित कर दिए गए हैं। वहीं तक ये ऑटो-टेंपो आएंगे। फिलहाल दो दिन पुलिस द्वारा ऑटो-टेंपो चालकों को समझाकर रोका जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मगर इस सबके बावजूद बेतरतीब ढंग से चलने वाले ऑटो टेंपो, टिर्री किसी भी चौराहे या प्रमुख मार्ग पर जाम का कारण बनते हैं। इसकी समीक्षा के बाद यह तय किया गया है कि परमिट के अनुसार देहात के कस्बों से आने वाले ऑटो टेंपो को शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। यह पहले चरण में तय किया गया है। इसके आगे और भी कई तरह के प्रतिबंध लागू करने की तैयारी है। - अतरौली की ओर से आने वाले ऑटो-टेंपो का स्टॉपेज तालानगरी पर। -गभाना की ओर से आने वाले ऑटो-टेंपो का स्टॉपेज भांकरी तिराहे पर। -खैर रोड की ओर से आने व…