अलीगढ़ | कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए सीएम योगी पहुंचे अलीगढ़, कई बड़े भाजपा नेता भी दिखे गमगीन
अलीगढ़ | कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए सीएम योगी पहुंचे अलीगढ़, कई बड़े भाजपा नेता भी दिखे गमगीन डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव देह अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पहुंच गया। यहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेश से लेकर केंद्र तक कई बड़े नेता भी यहां पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी साथ मे अलीगढ़ स्टेडियम पहुंचे। सोमवार सुबह तक यहीं अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद नरौरा में अंतिम संस्कार होगा। धनीपुर एयरपोर्ट से काफिले के रूप में शव को स्टेडियम लाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव देह को लेकर स्टेट प्लेन अलीगढ़ धनीपुर मिनी एयर पोर्ट पर पहुंच गया। इससे पहले धनीपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम , एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश सरकार ने राजकीय शोक घोषित कर रखा है। सरकारी कार्यालय के अलावा सेंटर पॉइंट पर भी राष्ट्रीय ध्वज झुका रहा। हेलीकाप्टर से कल्याण सिंह के परिवार के सदस्य पहुंचे। इनमें उनकी पत्नी व परिवार के सभी सदस्य मौजूद …