अलीगढ़ | कहीं अपनों ने तो नहीं की शिक्षक की हत्या, पुलिस को शक
अलीगढ़ | कहीं अपनों ने तो नहीं की शिक्षक की हत्या, पुलिस को शक डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ : हरदुआगंज के कासिमपुर रोड पर अपने निर्मांणाधीन मकान में सो रहे शिक्षक की गला दबाकर हुई हत्या में पुलिस की परिचितों पर भी शक की सुई घूम रही है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस को स्वजन ने किसी रंजिश के होने से साफ इन्कार किया है। कई बिंदुओं पर पुलिस इसकी जांच कर रही है, दावा है कि जल्द घटना का राजफाश होगा। कस्तली पला के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक थे राजवीर शर्मा मूलरूप से जवां क्षेत्र के गांव छोटी जवां निवासी 50 वर्षीय राजवीर शर्मा इलाके के ही कस्तली पला के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक थे। वर्तमान में वे पत्नी व दो बेटों के साथ क्वार्सी क्षेत्र के गोकुलेशपुरम में रहते थे। बीते साल उन्होंने हरदुआगंज के कासिमपुर रोड पर बाबा कालोनी में प्लाट लिया था। इस पर वे मकान का निर्माण करा रहे थे। रात में वे मकान पर ही सोते थे। करीबी का हाथ होने की संभावना शिक्षक की हत्या में किसी करीबी का हाथ होने की संभावना जतायी जा रही है। क्योंकि मकान का गेट खुला हुआ था और गैलरी में शराब की खाली बोतल, नमकीन व गिलास पड़े हुए मिले हैं। इससे साफ है कि परिचित होने पर ही शिक्ष…