अलीगढ़ में शहर से देहात तक साइकिल लेकर सड़कों पर उतरे सपाई
अलीगढ़ में शहर से देहात तक साइकिल लेकर सड़कों पर उतरे सपाई डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को जिलेभर में साइकिल यात्रा निकाली गई। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित इस साइकिल यात्रा में सपाइयों ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। मुख्य आयोजन क्वार्सी बाईपास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हुआ। यहां से जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता साइकिल पर सवार होकर निकले। उधर, भुजपुरा में पूर्व विधायक जफर आलम की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई। जमालपुर से पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान, दोदपुर से ख्वाजा हसन जिब्रान ने साइकिल यात्रा की अगुवाई की। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में समर्थक साइकिल लेकर शहर की सड़कों पर निकले। साइकिल यात्रा का कोल तहसील पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने समापन कराया। इसके बाद भी टुकड़ियों में सपा नेता यहां पहुंचते रहे। साइकिल यात्रा के दौरान कहीं कोई विवाद, रोकटोक नहीं हुई। पुलिस प्रशा…