अलीगढ़ | सोते समय सौतले मां पर किया तलवार से हमला, हालत गंभीर
अलीगढ़ | सोते समय सौतले मां पर किया तलवार से हमला, हालत गंभीर डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : लोधा क्षेत्र के गांव केशोंपुर जोफरी में बुधवार रात्रि को सोती हुई सौतेली मां पर बेटे ने तलवार से कई वार किये। हमले में घायल मां ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पहली पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गयी गांव के धर्मेंद्र कुमार के पहली पत्नी मंजू के दो बेटे व एक बेटी हैं जिसमें अवविवाहित बड़ा बेटा विकास आगरा में रहता है तथा विवाहित छोटा बेटा अतुल गांव में ही अलग मकान में रहता है। धर्मेंद्र की पहली पत्नी करीब 8 वर्ष पूर्व किसी प्रेमी के साथ चली गयी थी तब धर्मेन्द्र ने दूसरी शादी पूनम से कर ली पूनम के भी छोटे छोटे दो बेटे व एक बेटी हैं। रात करीब 12 बजे सौतेले बेटे ने किया हमला बुधवार शाम को धर्मेंद्र शराब के नशे में गांव में गाली गलौज कर रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में कलह भी हुई और शांत हो गयी फिर रात्रि में धर्मेंद्र की पत्नी पूनम व बेटी प्रियंका छ्त पर सो रहे थे। रात्रि में करीब 12 बजे अतुल तलवार लेकर शौचालय की छ्त के रास्ते छत पर चढ़ गया और सौतेली मां की गर्दन पर पैर रख ताबड़तोड़…