अलीगढ़ | भाजपा विधायक के बेटे ने वैक्सीन बूथ पर काटा हंगामा, तोड़ा कंप्यूटर
अलीगढ़ | भाजपा विधायक के बेटे ने वैक्सीन बूथ पर काटा हंगामा, तोड़ा कंप्यूटर डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : महिला जिला अस्पताल के वैक्सीन बूथ पर शुक्रवार को एक भाजपा विधायक के बेटे ने हंगामा कर दिया। वह तीन माह की अवधि से पहले ही दूसरा टीका लगवाने पहुंच गया था। स्टाफ के समझाने पर भी नहीं माना और कंप्यूटर को हाथ मारकर तोड़ दिया। पहले तो युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी होने लगी, लेकिन पता चला कि वह भाजपा विधायक का बेटा है तो अधिकारी नरम पड़ गए और मामले को रफा-दफा कर दिया गया। ये है मामला भाजपा विधायक के पुत्र को कोविशील्ड का पहला टीका लग चुका है। नियमानुसार, दूसरा टीका तीन माह बाद लगना है। वह इससे पूर्व ही टीका लगवाना चाहता था। इसके लिए उसने एक सरकारी अस्पताल के सीएमएस से संपर्क किया। दोपहर करीब एक बजे सीएमएस ने अपने कर्मचारी को उसके साथ महिला अस्पताल के टीकाकरण बूथ पर भेज दिया। कर्मचारी ने यहां तैनात स्टाफ नर्स को सीएमएस का हवाला देते हुए विधायक पुत्र को टीका लगाने की सिफारिश की। स्टाफ ने कोविन पोर्टल पर युवक का रजिस्ट्रेशन व शेड्यूल चेक किया। उसमें दूसरे टीके के लिए निर्धारित तीन माह की अवधि पूरी नहीं हुई थी, इसलिए टीका नहीं लग सकता। युवक ने खोया आपा स्टाफ …