भाजपा विधायक का भाई लाखों रुपये लेकर गायब

भाजपा विधायक का भाई लाखों रुपये लेकर गायब
डेस्क समाचार दर्पण लाइव भाजपा के सदर विधायक हरीशंकर माहौर के छोटे भाई पर 33 लाख रुपये लेकर गायब होने का आरोप है। मामला सीएम के दरबार तक पहुंच गया है। सीओ सिटी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इतना ही नहीं लोगों का कर्ज चुकाने के चक्कर में पीड़ित अपने मकान को गिरवी रख चुका है। ममता देवी पत्नी मनोज प्रताप सिंह निवासी महादेव नगर मैण्डू रोड हाथरस 26 जुलाई को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार पहुंच गईं। ममता देवी ने मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि सदर विधायक हरीशंकर माहौर के छोटे भाई दयाशंकर माहौर पुत्र रामचंद माहौर व उनकी पत्नी शकुन्तला देवी ने वर्ष 2013 में अपने बच्चों के एडमीशन कराने और मकान की मरम्मत के लिए आठ लाख रुपये की मांग की। ममता देवी का कहना है कि उसकी दयाशंकर की पत्नी से अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसलिए उसने अपने रिश्तेदार और पड़ोस के लोगों से ब्याज पर पैसा लेकर दयाशंकर को दे दिया। दयाशंकर ने आठ लाख रुपये चार महीने के लिए तीन प्रतिशत की ब्याज पर लिए थे। इसके एवज में दयाशंकर ने छह माह के लिए अपने मकान का इकरारनामा उसके नाम कर दिया। ममता देवी का आरोप है कि …