अलीगढ़ | पुरानी रंजिश में घर में घुसकर चाचा-भतीजी को पीटा, हालत गंभीर

अलीगढ़ | पुरानी रंजिश में घर में घुसकर चाचा-भतीजी को पीटा, हालत गंभीर
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अतरौली के थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव पनेहरा में पुरानी रंजिश के चलते नामजद लोगों ने चाचा-भतीजी को घर में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपित लोगों ने दोनों घायलों को जान से मारने के लिए धारदार हथियार से हमला करते हुए सिर पर बार करते हुए लहूलुहान कर दिए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिजौली उपचार के लिए भेज दिया। जबकि आरोपित लोग मौके से फरार हो गए। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें मलखान सिंह हॉस्पीटल के लिए रेफर कर दिया। जहां भतीजी की गंभीर हालत बनी हुई है। पुलिस को देख आरोपित फरार गांव पनेहरा निवासी रहीश खां पुत्र बाबू खां से गांव निवासी सोनू, आकिल व बबलू पुत्रगण अब्दुल खां रंजिश मानते हैं। पुरानी रंजिश के चलते शनिवार की रात आरोपित तीनों भाई रहीश खां के घर में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घुस गए और घर में मौजूद रहीश खां, नफीस खां व भतीजी साईना पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने तीनों को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से जमकर मारते पीटते हुए घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आ…