दौलत की चाह में अपने ही खून ने किया रिश्‍तों का कत्‍ल, जानिए पूरा मामला

दौलत की चाह में अपने ही खून ने किया रिश्‍तों का कत्‍ल, जानिए पूरा मामला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  पैसे की बढ़ती चाहत में रिश्ते भुलाए जा रहे हैं। अलीगढ़ में पुलिस के आंकड़े यही बता रहे हैं। पिछले आठ महीनों के दौरान जिले में 78 हत्या की वारदातें हुईं हैं। इनमें से 35 लोगों की हत्या के आरोपित उन्हीं के स्वजन हैं। हाल के दिनों में कई घटनाएं ऐसी हुईं जिसने लोगों को दहला दिया। हत्या की इन गुत्थियों को सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। मामलों का राज खुला तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। कई मामलों में अपने ही गुनाहगार निकले। अपने ही खून ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। इन घटनाओं में दौलत हथियाने की खातिर अपने ही अपनों का खून बहाने से पीछे नहीं रहे। ऐसी ही घटनाओं पर रिंकू शर्मा की रिपोर्ट... केस 01 क्वार्सी क्षेत्र के सरोज नगर में 22 फरवरी को सराफा कारोबारी कुलदीप वर्मा की पत्नी कंचन वर्मा की हत्या कर दी गई। हत्यारा उनका ही बेटा योगेश वर्मा, उसकी पत्नी व दोस्त निकले। वे करीब एक करोड़ रुपये की नकदी व जेवरात लूटकर ले गए थे। केस 02 पिसावा क्षेत्र के डेटा खुर्द में दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार अमरपाल सिंह की 22 मार्च को उनके सगे भाई-भतीजों ने जमीन के विवाद में हत्या…