अलीगढ़ | तीन माह पहले दफन हो चुके बेटे के शव का पोस्‍टमार्टम कराना चाहती है मां, जानिए मामला

अलीगढ़ | तीन माह पहले दफन हो चुके बेटे के शव का पोस्‍टमार्टम कराना चाहती है मां, जानिए मामला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  थाना सिविल लाइन क्षेत्र की एक महिला अपने बेटे की मौत का कारण जानने के लिए तीन माह से दर-दर गुहार लगा रही है। बेटे की दुबई में मौत होने के बाद शव यहां लाया गया तो कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कहीं सुनवाई न होने पर शव को दफन कर दिया गया है। लेकिन, अब स्वजन की मांग की है शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री समेत स्थानीय अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई है।   2010 में दुबई चले गए थे तमकीन अहमद लोको कालोनी निवासी शाहिदा परवीन की ओर से प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, डीएम, एडीएम को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। शाहिदा की बेटी तरन्नुम ने बताया कि उनके छोटे भाई 32 वर्षीय तमकीन अहमद वर्ष 2010 में दुबई चले गए थे। तब से वहीं रहे। 2018 में मोहल्ले की ही युवती से निकाह करने के बाद उसे भी साथ ले गए। तरन्नुम के मुताबिक, 15 अप्रैल को उनके भाई का इंतकाल हो गया। लेकिन, मौत का कारण स्पष्ट नहीं सका। जैसे-तैसे सरकार व अधिकारियों को पत्र लिखते हुए डेढ़ माह की मशक्कत के बाद 30 मई को शव भारत लाया गया। कागजात पर मौत का कारण अज्ञात लिखा था। तर…