अलीगढ़ | सरेंडर करने के चार दिन बाद निहा को मिली थी जमानत , जानिए मामला

अलीगढ़ | सरेंडर करने के चार दिन बाद निहा को मिली थी जमानत , जानिए मामला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव।    जमालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन भरी सिरिंज कचरे में फेंकने के मामले में आरोपित एएनएम निहा खान जेल से रिहा हो गई। चार दिन पहले निहा ने कोर्ट में सरेंडर किया था जिसके बाद उसे जेल भेजा गया अलीगढ़ :-  जमालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन भरी सिरिंज कचरे में फेंकने के मामले में आरोपित एएनएम निहा खान जेल से रिहा हो गई। चार दिन पहले निहा ने कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया। शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने निहा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली, जिसके बाद निहा जेल से बाहर आ गई। 22 मई को वैक्‍सीन व कोल्‍ड चेन मैनेजर ने किया था निरीक्षण जमालपुर स्वास्थ्य केंद्र में 22 मई को वैक्सीन व कोल्ड चैन मैनेजर ने निरीक्षण किया था। इसमें 29 ऐसी सिरिंज मिलीं, जिनमें वैक्सीन भरी हुई थी और हब कटा था। जांच में पता चला कि वायल से वैक्सीन भरने के बाद भी लाभार्थियों को टीके से वंचित रखा गया। संविदा एएनएम निहा खान को 29 टीके लाभार्थी को न लगाकर कचरे में फेंकने का दोषी माना गया। 30 मई को सिविल लाइन थाने में निहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। तब से पुलिस …