एसएसपी दफ्तर के बाहर महिला ने की केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश
एसएसपी दफ्तर के बाहर महिला ने की केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश डेस्क समाचार दर्पण लाइव हाथरस की एक महिला ने बुधवार दोपहर को एसएसपी दफ्तर के बाहर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखते ही महिला को रोका, जिसके बाद उसे एसएसपी के समक्ष पेश किया गया। महिला का आरोप है कि छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमे में गभाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां एसपी ट्रैफिक ने समस्या सुनी और गभाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। पड़ोस के कुछ लोगों ने की थी छेड़खानी व मारपीट हाथरस क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की 12 साल पहले गभाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। पति गांव के बाहर पंचर की दुकान चलाता था। महिला के मुताबिक, एक माह पहले पड़ोस के कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत महिला ने गभाना थाना प्रभारी से की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महिला एसएसपी से मिली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि आरोपित घर में आकर फैसले का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की ध…