अलीगढ़ | भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री

अलीगढ़ | भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हर्जी निवासी डिगंबर सिंह भाजपा के मंडल अध्यक्ष है। सोमवार की रात गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। गांव में विवाद होने की सूचना पर जिरौली धूमसिंह पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी गांव पहुंच गए और विवाद कर रहे दोनों पक्षों को पुलिस चौकी ले गए। सूचना पाकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष डिगंबर सिंह दोनों पक्षों को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी पहुंच गए। ये लगाए आरोप आरोप है कि मंडल अध्यक्ष के द्वारा पुलिस चौकी पर अपना परिचय देने पर पुलिस ने उनके साथ गाली गलौज कर डाली और पुलिस चौकी के अंदर खींच ले गए। जहां दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों ने मंडल अध्यक्ष को लाठी-डंडों से मारते हुए थर्ड डिग्री दे डाली। काफी देर तक मंडल अध्यक्ष की पिटाई करने के बाद पुलिसकर्मी उन्हें अतरौली कोतवाली छोड़ गए। जहां उन्हें हवालात में बंद कर दिया गया। मंगलवार की सुबह मंडल अध्यक्ष के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट की सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष चौ. ऋषि पाल सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी कोतवाली पर पहुंच गए। जहां भाजपाइयों ने पुलिस का विरोध करते हुए…