स्कूलों को अब दो पालियों में लेनी होगी पढ़ाई की अनुमति
स्कूलों को अब दो पालियों में लेनी होगी पढ़ाई की अनुमति डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- जिले में 23 अगस्त से जूनियर हाईस्कूलों व एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। इसके पहले कोविड गाइडलाइंस के तहत सुरक्षा मानक भी पूरे करने हैं। छात्र संख्या ज्यादा होने पर दो पालियों में पढ़ाई कराने की व्यवस्था बनानी है, मगर अफसरों की अनुमति के बिना दो पालियां संचालित नहीं होंगी। हर प्रधानाध्यापक को इसके लिए अनुमति लेनी ही होगी। 23 अगस्त से शुरू होगी आफ लाइन पढ़ाई जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 733 जूनियर हाईस्कूल हैं। इनके अलावा सीबीएसई व माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा छह से आठवीं तक के संस्थान भी हैं। इनमें 23 अगस्त से आफलाइन माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी। छात्र-छात्राएं अभिभावकों की अनुमति के साथ ही विद्यालय आएंगे। अगर अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजने में दिलचस्पी दिखाई तो छात्र संख्या बढ़ेगी। ऐसे में दो पालियों में कक्षाएं चलाने की व्यवस्था भी है। पहली पाली सुबह आठ से 11 और और दूसरी पाली सुबह 11:30 से 2:30 बजे तक संचालित होंगी। बीएसए से अनुमोदन के बाद ही दो पालियों में पढ़ाई कराई जाएगी। बीए…