20 साल की लड़की की फोटो दिखा 45 वर्षीय महिला से करा रहे थे शादी, मंडप से भागा दूल्हा

20 साल की लड़की की फोटो दिखा 45 वर्षीय महिला से करा रहे थे शादी, मंडप से भागा दूल्हा
डेस्क समाचार दर्पण लाइव  यूपी के इटावा में एक दूल्हे के साथ जबरदस्ती एक 45 वर्षीय महिला के साथ शादी करवाने की कोशिश की गई. शादी से पहले तस्वीर 20 वर्षीय लड़की की दिखाई गई. लड़के ने जब शादी के लिए हां बोल दिया गया, तब धोखा देते हुए एक दो बच्चों की मां को मंडप में बैठा दिया गया. इस धोखाधड़ी के सामने आते ही दूल्हा सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. वो अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन जाने की बात कहने लगा. लेकिन स्थिति को बेकाबू होता दिख वहां खड़े दलालों ने शत्रुघ्न और उसके परिवार को डराना शुरू कर दिया. वो डंडा लेकर उनके पीछे भागने लगे. लेकिन किसी तरह शत्रुघ्न जान बचाकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने अपने साथ हुए धोखे के बारे में विस्तार से बताया. 20 साल की लड़ाई दिखाई, 45 साल की महिला से शादी शत्रुघ्न ने बताया कि गांव के दो दलालों ने मेरे 35 हजार रुपए ठग लिए और शादी करने के लिए मुझे नीलकंठ मंदिर पर एक लड़की दिखा दी, जिसकी उम्र 20 वर्ष थी. मैंने उस लड़की के हाथ में एक हजार रुपए नगद और एक मिठाई का डिब्बा शगुन के तौर पर दिए थे. उसके साथ उसकी मौसी आई थीं. शादी पक्की हो गई थी. …