वृद्धावस्था पेंशन चेक कराने गया था बुजुर्ग, खाते में मिले 52 करोड़ तो उड़ गए होश
वृद्धावस्था पेंशन चेक कराने गया था बुजुर्ग, खाते में मिले 52 करोड़ तो उड़ गए होश डेस्क समाचार दर्पण लाइव बिहार से एक बार फिर अचानक एक शख्स के बैंक खाते में मोटी रकम आने की खबर सामने आई है. पहले खगड़िया, फिर कटिहार और अब मुजफ्फरपुर से आई इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है. एक बुजुर्ग शख्स के बैंक खाते में अचानक 52 करोड़ आने से लोग अचंभे में पड़ गए. आइए जानते हैं पूरा मामला.. दरअसल, ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र का है. जहां रामबहादुर शाह अपनी वृद्धा पेंशन की राशि चेक करवाने के लिए एक सीएसपी संचालक के पास गये थे. लेकिन जैसे ही खाता चेक करवाने के लिए उन्होंने अंगूठा लगाया तो सीएसपी संचालक चौंक गया, क्योंकि बुजुर्ग रामबहादुर के खाते में 52 करोड़ से अधिक रुपये थे. देखते ही देखते ही ये बात जंगल में आग की तरह फैल गई. जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए घटनास्थल पर मीडियाकर्मी पहुंचे तो रामबहादुर ने बताया कि वो वृद्धा पेंशन को लेकर नजदीकी सीएसपी संचालक के पास गया था. जहां सीएसपी संचालक ने बताया कि मेरे खाते में 52 करोड़ रुपये से अधिक आ चुके हैं. ये सुनकर सब हैरान हो गए कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई. बुजुर्ग ने कहा कि हम खेती-किसानी करके जीवन यापन करते हैं. सरकार …